मैकाय में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे, जिसमें बांग्लादेश की पहली पारी 64 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 165 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क और बांग्लादेश के शोरिफुल इस्लाम ने घातक गेंदबाजी करते हुए मैच के पहले दिन 6-6 विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 1975 के बाद यह तीसरी बार है जब किसी टेस्ट मैच के पहले दिन 18 या उससे अधिक विकेट गिरे हैं।