
डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने जापान की टेकेडा फार्मास्युटिकल के साथ मिलकर भारत में क्यूडेंगा वैक्सीन को प्रमोट और डिस्ट्रीब्यूट करने का समझौता किया है.
ड्रग रेगुलेटर से मंजूरी मिलने के बाद यह वैक्सीन 2027 की पहली छमाही में भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकती है जिसकी दो डोज दी जाती हैं.
ट्रायल डेटा के अनुसार दूसरी डोज के एक साल बाद इसके कन्फर्म्ड डेंगू मामलों में प्रभावशीलता 80.2 प्रतिशत और अस्पताल में भर्ती होने के मामलों में 90.4 प्रतिशत रही.