
उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल सोसाइटी ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 और 9 में दाखिले हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बिना लेट फीस के आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है (शुल्क ₹1000), जबकि 31 अक्टूबर 2026 तक ₹2000 लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है।
लखनऊ और गोरखपुर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू होंगे, जिसके लिए पात्रता नियम और परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।