
कर्नाटक के यादगीर स्थित कदेचुर-बडियाल इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मंगलवार को केमिकल लीक होने से दम घुटने के कारण 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान तेलंगाना के कटला गणेश और मध्य प्रदेश के विक्रम सिंह गोंडा व संजय सिंह गोंडा के रूप में हुई है, जबकि आंध्र प्रदेश के 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।