
मैसाचुसेट्स के एक्टन में 17 वर्षीय अर्जुन अरविंद पर अपनी मां सुधा वेंकटेशन और 14 वर्षीय भाई सिद्धार्थ अरविंद की हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, अर्जुन ने हत्या से पहले इंटरनेट और चैटजीपीटी पर परिवार की हत्या से जुड़ी जानकारी सर्च की थी और मंगलवार को वारदात के बाद मां की कार लेकर फरार हो गया था।
बुधवार सुबह वेयलैंड में एक पार्किंग स्थल पर पुलिस ने अर्जुन को हिरासत में लिया, जबकि मृतकों के शव घर के अलग-अलग हिस्सों में पाए गए थे।