
गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के छात्र स्वस्तिक राज ने सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में झारखंड में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
स्वस्तिक की इस उपलब्धि के लिए विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख चिकित्सकों ने उन्हें सम्मानित किया।
समारोह में स्वस्तिक की माता कुमारी प्रियंका भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।