
दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को चार मंजिला इमारत ढहने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसे में मलबे से 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और 8 घायलों को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा गया।
पड़ोसियों का दावा है कि भूकंप के बाद इमारत में दरारें आ गई थीं और मालिक इसे खाली करने की प्रक्रिया में था।