
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक के मार्गों, भवनों और दीवारों का व्यापक सौंदर्यीकरण शुरू किया है।
वाराणसी विकास प्राधिकरण के अनुसार दीवारों पर गंगा के घाटों और सुबहे बनारस के दृश्यों को म्यूरल आर्ट के जरिए उकेरा जा रहा है।
मार्ग के डिवाइडरों पर डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे लगाने के साथ दुकानों को एक ही रंग में रंगा जा रहा है।