
एप्पल ने भारत समेत अपने ऑनलाइन स्टोर पर सभी आईफोन मॉडल्स की खरीद के लिए प्रति ग्राहक मात्रा की सीमा तय कर दी है.
नई नीति के तहत अब एक ग्राहक ऑनलाइन स्टोर से एक मॉडल के अधिकतम दो फोन या दो अलग-अलग मॉडल ही खरीद सकता है.
शॉपिंग कार्ट में तीसरा आईफोन जोड़ने पर वेबसाइट तुरंत अलर्ट देकर ऑर्डर की मात्रा कम करने का संदेश दिखाती है.