
विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 74 रनों की पारी खेलकर वनडे के चेज में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
कोहली ने इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम चेज में 8720 रन दर्ज थे जबकि कोहली के अब 8721 रन हो गए हैं।
मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद, बारिश से प्रभावित 32 ओवर के संशोधित लक्ष्य को टीम इंडिया ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।