
पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो एक वीडियो के कारण सुर्खियों में हैं.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली बुशरा ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद 2019 की यूपीएससी परीक्षा में 234वीं रैंक हासिल की थी.
उनके एक वीडियो की शुरुआत में 'अस्सलामु अलैकुम' और बीच में 'इंशाअल्लाह' शब्दों के इस्तेमाल पर हिंदू लीगल फंड द्वारा गृह सचिव के पास शिकायत दर्ज कराई गई है.