
सूडान के वेस्ट कॉर्डोफोन में अल-नुहुद शहर के उत्तर में एक सोने की खदान ढह जाने से 60 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं.
सूडान में सोना निकालने के पारंपरिक तरीके काफी खतरनाक हैं और खदानों में सुरक्षा नियमों तथा बचाव उपकरणों की भारी कमी के कारण ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है.
इससे पहले जुलाई 2026 में उत्तरी सूडान के वादी हाफा में और अप्रैल 2026 में भी खदान हादसों में मजदूरों की जान जा चुकी है।