
संसद भवन से चुनाव आयोग तक इंडिया गठबंधन के मार्च को पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया और विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
एएनआई के मुताबिक यह विरोध प्रदर्शन चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित किया गया था, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा।