
2007 की कल्ट फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' की घोषणा के बाद से चर्चा तेज है, जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।
पहली फिल्म के मशहूर गानों 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' को आवाज देने वाले पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद इस बार सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं।
गीतकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म के निर्माण में 'देश पहले' की नीति को ध्यान में रखा गया है।