
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट अब 'Eat-in by Minutes' नाम से ऑनलाइन फूड डिलीवरी के क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रही है।
कंपनी ने बेंगलुरु में इसका ट्रायल शुरू कर दिया है जहां वर्तमान में 8,000 से अधिक कर्मचारी इस सर्विस का उपयोग कर रहे हैं।
फ्लिपकार्ट इस सेवा के लिए ONDC नेटवर्क के रेस्टोरेंट्स को जोड़ेगी और अपनी लॉजिस्टिक्स यूनिट इकार्ट के जरिए डिलीवरी नेटवर्क तैयार कर रही है।