
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से तेल व गैस खरीदने वाले देशों को टैरिफ में छूट दिए जाने के बाद भारत-अमेरिका ट्रेड डील की संभावना बढ़ गई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उम्मीद जताई है कि द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के हित में इस व्यापार समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देकर कानूनी मसौदा तैयार किया जा रहा है।