
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं.
मेलोनी ने अपने संदेश में अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना करते हुए कहा कि भारत और इटली के बीच गहरी दोस्ती लगातार मजबूत हो रही है.
इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी थी।