
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा 2026 के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 67 ग्रुप-बी पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए 29 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों में सबसे ज्यादा 14 पद पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP के और 10 पद डिप्टी कलेक्टर के हैं, जिनके लिए वेतनमान लेवल 10 के तहत 56,100 रुपये से शुरू है।
अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है और चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा इंटरव्यू के माध्यम से होगा।