
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 1,00,843 स्कूल पूरी तरह से एकल-शिक्षक प्रणाली के तहत संचालित हो रहे हैं.
दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश इस सूची में शीर्ष पर है जहां 16,357 स्कूल एक ही शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं, जबकि झारखंड और महाराष्ट्र दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.
इन सिंगल-टीचर स्कूलों में लगभग 29 लाख से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे निपटने के लिए सरकार कम नामांकन वाले स्कूलों का मर्जर कर रही है.