
बिहार शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को फेल न करने का नया नियम लागू करने का आदेश दिया है।
इस बदलाव के बाद छात्रों की मार्कशीट से 'फेल' शब्द पूरी तरह से हटा दिया जाएगा, जिससे परीक्षा के दौरान छात्रों पर पड़ने वाला मानसिक दबाव कम होगा।
BSEB द्वारा औपचारिक आदेश जारी होने के बाद शनिवार को हाफ-डे समेत कई अन्य शैक्षणिक नियमों में भी बदलाव किए जाएंगे।