
पानीपत पुलिस ने 15 सितंबर को पूरेवाल कॉलोनी से गायब हुए 5 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।
मामले की तकनीकी जांच और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे को अगवा करने के बाद उसे आगे बेचने की योजना थी।