
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा में ईशनिंदा के झूठे आरोप में कामरान मसीह की गिरफ्तारी के बाद उग्र भीड़ ने दुकान और घर में आग लगा दी।
हमले और हिंसा के डर से शेखूपुरा के 35 ईसाई परिवार अपने घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं।
मानवाधिकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के ईशनिंदा कानून का उपयोग व्यक्तिगत दुश्मनी और अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने के लिए किया जा रहा है।