
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक के सबसे कड़े 'आर्थिक अभियान' और बड़े स्तर पर आर्थिक युद्ध शुरू करने का एलान किया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि उन्होंने ईरान को समझौते के लिए सबसे ज्यादा मौके दिए थे, लेकिन वह इसका फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रहा।
इस नए आर्थिक युद्ध के तहत अमेरिका अब ईरान को पूरी तरह अलग-थलग करने की मुहिम चलाएगा और उसकी मदद करने वाले किसी भी देश के खिलाफ सख्त आर्थिक कार्रवाई करेगा।