
उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य बनाने की तैयारी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा सेवा नियमावली 2024 में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
नए प्रस्ताव के तहत एनसीटीई मानकों के अनुरूप ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत या पोस्ट ग्रेजुएशन में 45 प्रतिशत अंकों की शर्त जोड़ी जा रही है।