पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और PoK में बढ़ते विद्रोह को नियंत्रित करने के लिए इन क्षेत्रों को छोटी प्रशासनिक इकाइयों में बांटने की योजना बना रही है।
वरिष्ठ पत्रकार नजम सेठी ने खुलासा किया कि सुरक्षा तंत्र का मानना है कि मौजूदा चार-पांच प्रांतों की व्यवस्था उप-राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रही है जिसे संभालना मुश्किल हो गया है।
वर्तमान में बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी और खैबर पख्तूनख्वा में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के हमलों के कारण पाकिस्तानी सेना को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।