
दिल्ली में H1N1 (स्वाइन फ्लू) के मामले सामने आने के बाद गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।
सीएमओ ने जिले के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को 30-30 बेड के स्पेशल वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने बुखार और खांसी के लक्षणों वाले मरीजों की जांच बढ़ाने पर जोर दिया है, हालांकि अभी तक शासन से कोई आधिकारिक एडवाइजरी जारी नहीं हुई है।