दिल्ली की कश्मीरी गेट पुलिस ने चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पीड़िता के कपड़े, सीट कवर और सीसीटीवी फुटेज को फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर उनकी लोकेशन के आधार पर ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक का रूट मैप तैयार किया है, जिसमें बस हनुमान मंदिर फ्लाईओवर पर भी दिखी है।
उत्तर जिला डीसीपी निहारिका भट्ट ने बताया कि नोएडा स्थित बस मालिक के दफ्तर से ड्राइवर और कंडक्टर की जानकारी जुटाई गई है और जल्द ही कोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा।