
कांग्रेस केरलम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ विवादित पोस्ट शेयर किए जाने पर आलोचना के बाद पार्टी ने एक्शन लिया है।
पार्टी ने इस पोस्ट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को उसकी जिम्मेदारी से हटा दिया है और पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है।
केपीसीसी अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्पष्ट किया कि यह पोस्ट नेतृत्व की जानकारी या सहमति के बिना किया गया था।