
अंडर-19 एशिया कप 2026 के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 42.3 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके जवाब में भारत ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 52 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ 129 रनों की साझेदारी की।