वैज्ञानिकों ने अमेरिका-कनाडा सीमा पर स्थित एक झील की ब्राउन बुलहेड कैटफिश में एक दुर्लभ संक्रामक कैंसर की पहचान की है जो एक मछली से दूसरी मछली में फैल रहा है।
यह जंगली जीवों में पाया गया चौथा ऐसा कैंसर है जो पैरासाइट की तरह काम करता है, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह इंसानों में सामान्य संपर्क से नहीं फैल सकता है।
मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. असमा पठान के अनुसार, यह खोज कैंसर सेल्स के विकास और इम्यून सिस्टम की प्रतिक्रिया को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सफलता है।