-1785411816158_m.webp)
केंद्र सरकार ने गुरुवार, 30 जुलाई को लोकसभा में स्पष्ट किया कि E20 ईंधन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे वाहनों में असामान्य टूट-फूट का कोई सबूत नहीं मिला है।
सरकार ने बताया कि E20 ब्लेंडिंग प्रोग्राम को वैज्ञानिक जांच और नीति आयोग की मंजूरी के बाद लागू किया गया है ताकि कच्चे तेल पर भारत की निर्भरता को कम किया जा सके।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, व्यापक परीक्षणों के बाद ही इस ईंधन को बाजार में उतारा गया है, जिससे वाहनों के इंजन पर किसी भी प्रकार के प्रतिकूल प्रभाव की पुष्टि नहीं हुई है।