
आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जिनके 862 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि ईशान किशन नंबर-1 पर बने हुए हैं.
भारतीय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती 2 पायदान की छलांग लगाकर 7वें से 5वें स्थान पर आ गए हैं और अब टी20 गेंदबाजों के टॉप-5 में शामिल हो गए हैं.
वरुण चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया था, हालांकि वह चोट के कारण अब पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।