
केंद्र सरकार ने सर्दियों में उत्तराखंड की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है.
राज्य को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के बीच छह महीनों में कुल 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली का लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है.