
पेरिस और डिज्नीलैंड जैसी जगहों पर बच्चों से जेबकतरी कराने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना रॉबर्टो हामिडोविच को फ्रांस की अदालत ने 8 साल की सजा सुनाई है।
पुलिस जांच के मुताबिक यह गिरोह बच्चों से रोजाना औसतन 25,000 यूरो यानी करीब 27 लाख रुपये की चोरी करवाता था और पेरिस मेट्रो की 75% चोरियों के लिए जिम्मेदार था।
अदालत ने सरगना की पत्नी को 6 साल की सजा और अन्य रिश्तेदारों को भी 5 से 7 साल तक की जेल व जुर्माने का आदेश दिया है।