
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में हथियारों की सप्लाई करने वाले मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अनिल पंडित के निर्देश पर आरोपी अमृतसर से पिस्तौल और कारतूस लाए थे, जिसका उपयोग 18 अक्टूबर को मुंबई में हुई फायरिंग की घटना में किया गया।
अदालत ने इन चारों आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली है और अब पुलिस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।