
विदेश यात्रा की तैयारी के तहत विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो समेत चार लोगों ने सोमवार को रांची के रिम्स में येलो फीवर का टीका लगवाया है।
रिम्स के कम्युनिटी मेडिसीन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह टीकाकरण किया गया, जिसमें विधायक मथुरा प्रसाद महतो और दशरथ गागराई भी शामिल थे।
येलो फीवर एक वायरल बीमारी है जो संक्रमित मच्छर से फैलती है, जिसके लिए अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका जाने वाले यात्रियों को रिम्स में टीकाकरण और प्रमाणपत्र की सुविधा दी जा रही है।