
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग 2026 के जुलाई-अगस्त सत्र का रिजल्ट जारी कर दिया है।
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार nittt.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए कुल 10,201 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 9,848 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।