
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है।
नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने राज्यसभा में बताया कि DGCA के निर्देश पर सिएटल में ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) स्तर पर इस स्विच की गहन एयरवर्दीनेस जांच की गई थी।
इस भीषण हादसे में कुल 260 लोगों की मौत हुई थी और विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म की जांच अभी भी आधिकारिक रूप से जारी है।