
इंग्लैंड के 33 वर्षीय बल्लेबाज जेक लिब्बी ने 61.40 के औसत के साथ लिस्ट-ए क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ (58.61) को पीछे छोड़ दिया है।
लिब्बी ने 56 लिस्ट-ए मैचों की 53 पारियों में 2456 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल हैं और वह 13 बार नाबाद रहे हैं।
रुतुराज गायकवाड़ ने अपने करियर में 104 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 5334 रन बनाए हैं।