
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुरादाबाद की जनसभा में अखिलेश यादव से सवाल किया कि 2017 तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी को रेगुलर क्यों नहीं किया।
रामपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने उत्तर प्रदेश शहरी योजना और विकास अधिनियम, 1973 की धारा 27 के तहत यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 इमारतों को गिराने का आदेश दिया है।
ओवैसी ने सपा पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही पार्टी इस मुद्दे पर झूठ फैला रही है, जबकि सत्ता में रहते हुए उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।