
गोवा सरकार ने एविएशन इंडस्ट्री को राहत देते हुए विमान ईंधन (एटीएफ) पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स को 15% से घटाकर 7% कर दिया है।
वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कर की ये नई दरें 24 अक्टूबर से पूरे राज्य में लागू हो गई हैं।
ईंधन पर कर घटने से विमानन कंपनियों को गोवा में उड़ान भरने और ईंधन भरवाने के दौरान लागत में राहत मिलेगी।