
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में 11,200 मेगावाट की सियांग अपर बहुउद्देशीय परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद केंद्र सरकार ने कार्रवाई की है.
गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीपीएफ की विशेष दंगा-रोधी इकाई आरएएफ की दो कंपनियों के करीब 250 कर्मियों को वायु सेना के विमान से नवी मुंबई से वहां भेजा गया है.
शुक्रवार रात भीड़ ने एनएचपीसी कार्यालय, एक थाने में आग लगाने के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन नेताओं के आवासों में तोड़फोड़ की थी.