
यूनाइटेड बलूच आर्मी (UBA) के लड़ाकों ने बलूचिस्तान के बोलान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की एक चेकपोस्ट पर रिमोट-कंट्रोल विस्फोटक से हमला किया, जिसमें चार सैनिक मारे गए।
हमलावरों ने सोमवार रात सिंध प्रांत के शिकारपुर के पास दो बिजली टावरों को भी उड़ा दिया, जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।
यूबीए प्रवक्ता मजार बलूच ने बलूचिस्तान और सिंध में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ की गई इस हमलों की शृंखला की जिम्मेदारी ली है।