
असम सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की फीस में बड़ा बदलाव करते हुए इसे परिवार की सालाना आय से जोड़ दिया है।
नई व्यवस्था के तहत 9 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्रों के लिए एमबीबीएस की अधिकतम फीस 1 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दी गई है।
वहीं बीपीएल और कम आय वाले परिवारों के छात्रों के लिए एमबीबीएस की फीस मात्र 5,000 रुपये सालाना रखी गई है।