
केंद्र सरकार ने 2001 बैच के आईएएस अधिकारी मंदीप के भंडारी को सीबीएसई का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है.
सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने दयानंद मेडिकल College लुधियाना से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर गोल्ड मेडल हासिल किया था.
भंडारी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं और लोकहांडे प्रशांत सीताराम की जगह लेंगे.