
शुक्रवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों युवाओं ने जाति-आधारित आरक्षण के विरोध में प्रदर्शन किया और आर्थिक स्थिति को आरक्षण का आधार बनाने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों को देर शाम पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा हटा दिया गया, लेकिन आज 22 अगस्त को भीड़ के और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है।
युवाओं ने मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है, जिसके चलते प्रशासन ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा है।