
पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सेंटर फॉर यूएस-बांग्लादेश रिलेशंस के कार्यक्रम में कहा कि वह तमाम जोखिमों के बावजूद आगामी दिसंबर के महीने में हर हाल में बांग्लादेश वापस लौटेंगी.
उन्होंने तारिक रहमान की मौजूदा सरकार को पूरी तरह से भ्रष्ट करार देते हुए देश में बेरोजगारी और जबरन वसूली बढ़ने का आरोप लगाया और निष्पक्ष चुनाव की मांग की.
बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने साल 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के मामले में नवंबर 2025 में उनकी गैरहाजिरी में फांसी की सजा सुनाई थी.