
इंस्टाग्राम पर रील्स देखने से बैटरी जल्दी ड्रेन होती है क्योंकि फोन का प्रोसेसर वीडियो प्रोसेस करने के लिए लगातार काम करता है और बैकग्राउंड में 2-3 रील्स पहले ही लोड हो जाती हैं।
यदि फोन का डिस्प्ले 90-120Hz रिफ्रेश रेट पर सेट है, तो यह सामान्य से अधिक बैटरी की खपत करता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की जरूरत पड़ती है।
कमजोर मोबाइल नेटवर्क होने पर फोन को डेटा लोड करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बैटरी का इस्तेमाल और भी बढ़ जाता है।