
चीन ने अपने अत्याधुनिक 'टाइप 100' मेन बैटल टैंक को आधिकारिक तौर पर पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) में शामिल कर लिया है।
यह टैंक 105mm की मारक क्षमता और उन्नत डिजिटल नेटवर्किंग तकनीक से लैस है, जो चीन की पारंपरिक बख्तरबंद युद्ध रणनीति में बड़ा बदलाव लाएगा।
टैंक की नई तस्वीरें एक चीनी शहर से सामने आई हैं, जिसमें एक नया छलावरण पैटर्न दिखाई दे रहा है, जो इसके व्यापक सैन्य उपयोग का संकेत है।