
धनतेरस और दिवाली के अवसर पर Zepto, Swiggy Instamart, Blinkit और Flipkart Minutes जैसे क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सोने-चांदी के सिक्कों की जबरदस्त मांग देखी गई।
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर त्योहारी सीजन में हर घंटे करीब 14,000 सोने-चांदी के सिक्कों की डिलीवरी की गई।
स्विगी इंस्टामार्ट पर पिछले साल की तुलना में बिक्री पांच गुना बढ़ी, जबकि बिगबास्केट पर सोने के सिक्कों में 146% और चांदी के सिक्कों की बिक्री में 234% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।